फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने डरा दिए बीयर के शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस का डर बीयर के शौकीनों पर भी भारी पड़ रहा है। ठंडी बीयर से तो लोग दूर भाग रहे हैं। हाल ये है कि पिछले एक माह के दौरान जनपद में बीयर की सबसे कम बिक्री हुई है। जो पिछले साल के मुुकाबले सिर्फ 30 से 35 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में ठंडी बीयर पीने वालों की संख्या में पिछले कुछ सालों के दौरान तेजी के साथ इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल सिर्फ मई माह में ही बिक्री 20 लाख कैन तक पहुंच गई थी। लेकिन, इस बार यह स्थिति पूरी तरह से बदल गई। ठंडी बीयर पीने के शौकीनों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार पांच मई को शराब की दुकानें खुलने के बाद सिर्फ 7 लाख बीयर की कैन ही बिक सकीं। जानकार इसके पीछे कोरोना संक्रमण पर ठंड के प्रभाव को मान रहे हैं। अंग्रेजी शराब का सेवन भी कम हुआ है। बीते माह 4.17 लाख बोतलों की सरकारी तौर पर बिक्री हुई है। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बीयर की 70 प्रतिशत कम बिक्री हुई है।
विज्ञापन

78 दुकानों की हुई नीलामी
मथुरा। शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शराब की 78 दुकानों की बिक्री नीलामी प्रक्रिया द्वारा की गई। इसमें 27 देेशी, सात अंग्रेजी, 42 बीयर, एक मॉल और एक भांग की दुकान शामिल है। अभी देशी शराब की 11, अंग्रेजी की एक, बीयर की 72, पांच मॉल और 11 भांग की दुकानों की नीलामी और होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें