फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीसरे दिन भी नहीं लगा टप्पेबाजों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कारोबारी की कार से 25 लाख रुपये लेकर भागे टप्पेबाजों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। जिले के साथ-साथ पुलिस की चार टीमें हाथरस, अलीगढ़, हरियाणा व फरीदाबाद में भी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस अब तक 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस केवल बाहरी एंगल ही नहीं बल्कि कारोबारी से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। रुपयों की सटीक जानकारी अपराधियों तक कैसे पहुंची, इसे लेकर कारोबारी के करीबियों और नियमित संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें