फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुलाहिजा बैरक में बिताई नितेश ने पहली रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेटी आयुषी को गोली मारकर हत्या करने वाले पिता नितेश यादव को जेल की सलाखों में पहुंचने के बाद कोई बेचैनी नहीं है। पहली रात जेल के कर्मचारियों ने उस पर नजर रखी परंतु वह सुकून में नजर आया। उसके चेहरे पर पुत्री को खोने का कोई भी भाव नहीं था। जेल अधिकारियों ने पति-पत्नी दोनों कोअलग-अलग बैरक मेें रखा।
विज्ञापन

अपनी इच्छा से पसंद के युवक से शादी करने वाली बीसीए की छात्रा आयुषी के माता-पिता को पुत्री के दाह संस्कार के बाद अदालत ने जेल भेज दिया। मंगलवार को जेल अधिकारियों ने नितेश को मुलाहिजा बैरक में तथा मां ब्रजवाला को महिला बंदी बैरक में रखा। मामला संवेदनशील होने के कारण जेल अधिकारी सतर्क रहे और जेल कर्मचारियों की टीम को निगरानी के लिए सतर्क रखा था। हालांकि जेल जाने के बाद पिता नितेश यादव कुछ असहज रहा परंतु उसके चेहरे पर बेटी को खोने का कोई भाव नहीं था।
-
खासी पैतृक संपत्ति का मालिक है नितेश
नितेश को अपने पिता से दिल्ली तथा उसके आसपास खासी पैतृक संपत्ति मिली थी। जिसके बाद से उसने खुद भी जमीन आदि का कारोबार कर लिया और एक दुकान भी करता था। उसने अपनी बेटी को कई दफा समझाया। माता-पिता दोनों के समझाने के बाद भी बेटी ने बात नहीं मानी और अपनी पसंद की शादी कर ली। प्रकरण से नितेश इतना आहत रहा है कि बेटी की हत्या मेें जेल जाने के बाद भी उसके भाव में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें