फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड: सीबीआई की रिपोर्ट से मिलेगा पीड़ितों को न्याय, आज दाखिल होगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रामवृक्ष के संगठन द्वारा जवाहर बाग कोकब्जाने से लेकर और वारदात होने के बाद तक किस-किस ने क्या भूमिका निभाई, इसकी सच्चाई सीबीआई की फाइलों से निकलने की उम्मीद है। सीबीआई द्वारा बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट मेें पेश की जाएगी। इसका इंतजार आम जनता के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी है। जानकारी रहे रामवृक्ष यादव के जवाहर बाग के कब्जाने का सबसे पहला विरोध अधिवक्ताओं ने ही किया था। कई दर्जन अधिवक्ताओं ने सीबीआई को बयान भी दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

वर्ष २०१४ में जिस प्रकार से रामवृक्ष यादव ने जवाहर बाग को कब्जाया था, उससे शुरूआत से ही लोगों को लगने लगा था कि उसे कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जवाहर बाग खाली कराने के उद्देश्य से पूर्व बार अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने हाईकोर्ट में रिट डाली। इस रिट के बाद ही पुलिस जवाहर बाग को खाली उद्देश्य से मौके पर गई थी तो तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ संतोष यादव समेत २९ लोगों की जान चली गई।
पूर्व बार अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने बताया कि सीबीआई यदि जांच को ठीक ढंग से करेगी तो पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो जाएगी। एडवोकेट प्रदीप राजपूत ने बताया कि यह बड़ी वारदात थी। सीबीआई रिपोर्ट के आने के बाद दोषियों के चेहरे से नकाब उठ सकेगा। अभियुक्तगण के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि यदि सीबीआई पर्याप्त साक्ष्यों को आधार मानकर अपनी रिपोर्ट लगाएगी तो कई बड़े अधिकारियों की कमियां उजागर होंगी। जानकारी रहे सीबीआई ने हाईकोर्ट में २४ नवंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें