फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिक्रमा में भांग का सेवन करने से नौ श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, भर्ती कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में चल रहे राजकीय गुरु पूर्णिमा मुड़िया मेले के दौरान परिक्रमा करने आए नौ श्रद्धालुओं की भांग का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर हालत में मथुरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छोटी परिक्रमा (राधाकुंड की परिक्रमा) के दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक सरकारी ठेके से नौ श्रद्धालुओं ने भांग लेकर उसका सेवन कर लिया। सेवन के कुछ ही देर बाद सभी नौ लोगों को चक्कर, घबराहट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन भेजा गया। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रभावित लोग मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और आगरा के निवासी हैं।
मेले के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें और अस्वस्थ महसूस होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर या पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन



इन श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत

तबीयत बिगड़ने वालों की रवि कुमार (35) निवासी मुरैना मध्य प्रदेश, आकाश शर्मा (24) निवासी तैमूर नगर दिल्ली, दिलखुश (20) निवासी राजस्थान, अजीत (37) निवासी सिकंदरा आगरा, राजबहादुर (32) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, इंदर (24) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, वीरेंद्र (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, संजय (55) निवासी सागर, मध्य प्रदेश, राजकुमार (30) निवासी मुरैना, मध्य प्रदेश के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें