फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अस्पताल में नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। मृतक बच्चे के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


नगर के रंगजी छावनी निवासी विनोद ने पत्नी पूनम को सोमवार को प्रसव के लिए मथुरा मार्ग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अस्पताल के डॉक्टर ने महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर पिछले दो दिनों से कहीं चले गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और देखरेख के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। इस पर बुधवार शाम को आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। मृतक बच्चे के पिता विनोद यादव ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद से ही डॉक्टर पिछले 2 दिनों से अस्पताल से लापता हैं।
मुख्य डॉक्टर की अनुपस्थिति में अस्पताल में कोई दूसरा वैकल्पिक डॉक्टर भी मौजूद नहीं है। पूरा अस्पताल और वहां भर्ती मरीज केवल नर्सिंग स्टाफ के भरोसे हैं। सही समय पर डॉक्टरी इलाज न मिलने के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल में हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। मृतक बच्चे के पिता ने डॉक्टर के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीडि़त पिता की तहरीर पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें