फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 को स्वागत धमाल के साथ

विज्ञापन
नववर्ष के कार्यक्रम में जश्न मनाते भारत विकास परिषद के सदस्य - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। 2020 का स्वागत लोगों ने नाच गाकर किया। मथुरा के होटलों में जश्र मनाया गया। डीजे पर लोग जमकर नाचे और धमाल किया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद द्वारा स्थानीय होटल नववर्ष धमाल का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अतुल टालिवाल, संतोष, अनुज अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सीए अमित अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल ने रंगारंग कार्यक्रम रंगीली हाऊजी, डांस इत्यादि रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुनील सराफ, विजय बंसल, जितेंद्र सुतिया, राधा किशन, पंकज गुप्ता, मनीष गोयल, पंकज टालिवाल, रोहित शर्मा, मोहन लाल, मनीष शोरा वाले थे।
रोटरी क्लब ऑफ मथुरा होटल में नव वर्ष 2020 के स्वागत में धमाल और मस्ती के साथ मनाया। आगरा से आये सिंगर संजय काला के गीतों ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें...व एंकर माही सिंह मेरी अँखियों का ये काजल... आदि गीतों पर नाचते-गाते हुए नव वर्ष 2020 का स्वागत किया। अनुराग अग्रवाल, मुकेश मालपानी, अनिल अग्रवाल, डॉ. राजन रिजवी, विकास दुबे, मोहन सिंह, संदीप शर्मा, विष्णु अग्रवाल, पवन बंसल, धर्मेंद्र अग्रवाल, दमेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अमित जैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नव वर्ष पर मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था में बदलाव
मथुरा। नववर्ष को देखते हुए द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के अनुसार मंदिर के मुख्य द्वार से केवल दर्शन आरती और यात्रियों का प्रवेश रहेगा और अन्य दो गेटों से तीर्थयात्री बाहर निकल सकेंगे। मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार के द्वारा मंदिर में तैनात सभी कर्मचारियों को यह हिदायत दी है कि वह तीर्थयात्रियों से अच्छा व्यवहार करें और मंदिर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें