फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से प्रयागराज के लिए चलेगी नई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा से प्रयागराज के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सप्ताह में नई ट्रेन तीन दिन मथुरा से और तीन दिन प्रयागराज से चलेगी।
विज्ञापन

मथुरा से प्रयागराज को आगरा टूंडला कानपुर होकर जाने वाली ट्रेन में अक्सर लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाता। इससे लोगों को दूसरे साधनों से हाईकोर्ट व अन्य कार्यों के लिए जाना पड़ता था। इसे देखते हुए रेल प्रशासन 25 अगस्त से प्रयागराज के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है।
यह ट्रेन मथुरा से हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सायं आठ बजे प्रयागराज को चलेगी और सुबह आठ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। मथुरा से चलने वाली 04136 ट्रेन आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, झांसी, ओरछा, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम, मानिकपुर, नैनी के बाद प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में 04135 ट्रेन प्रयागराज से सायं 6:30 बजे मथुरा को रविवार, मंगलवार तथा गुरुवार को चलेगी और सायं 6:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि 20 डिब्बे की ट्रेन में एसी के चार कोच, स्लीपर के 14 कोच तथा जनरल के दो डिब्बे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन 12 घंटे में सफर पूरा करेगी। 25 अगस्त से चलने वाली यह ट्रेन दोनों ओर से 30 सितंबर तक 16-16 चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें