फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बरसाना रोपवे 4 मई से हो सकता है शुरू, मुंबई से लाया गया रोप

Tue, 29 Apr 2025 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एक माह से भी अधिक समय से बंद पड़े बरसाना रोपवे का संचालन अब जल्द शुरू हो जाएगा। नया रोप आने के इंतजार में रोपवे बंद पड़ा था। मंलवार को मुंबई से मंगाया गया रोप बरसाना आ जाएगा। इसके लिए सोमवार से ही केबिन उतारने का काम भी कंपनी ने शुरू करा दिया है।

 
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना रोपवे में केबिन उतारने कंपनी के कर्मचारी। स्रोत कंपनी - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर तक जाने के लिए रोपवे शुरू किया था। 18 मार्च को मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौटते समय अचानक पावर कट हो गया था। इसके बाद रोपवे के ब्रेक फेल हो गए और तीनों केबिन स्टेशन पर आकर एक-दूसरे से टकरा गई थीं। हालांकि इसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई थी। तभी से रोपवे का संचालन बंद है। आईआईटी रुड़की से आई टीम की जांच में रोप जगह-जगह घिसने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद रोप बदलने के लिए आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


 

 

रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी श्री राधारानी रोपवे प्राइवेट लिमिटेड ने नए रोप के लिए ऑर्डर दे दिया था। मुंबई की एक कंपनी द्वारा इस रोप का निर्माण किया जाता है। लोहे का यह रोप लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को बरसाना पहुंच रहा है। इसकी जानकारी रोपवे कंपनी को मिल गई है। इसके बाद कंपनी ने सोमवार को ही केबिन उतारने का काम शुरू करा दिया। वहीं मंगलवार को पुराने रोप को भी उतारा जाएगा। इसके बाद नया रोप लगाने का काम शुरू होगा। इस कार्य में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उम्मीद है कि 4 मई तक दोबारा से रोपवे का संचालन शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन

550 मीटर का होगा नया रोप
रोपवे कंपनी द्वारा 550 मीटर का नया रोप मंगाया गया है। वैसे तो पूरे रोपवे की अप एंड डाउन लंबाई 420 मीटर है, लेकिन कंपनी द्वारा 550 मीटर का रोप मंगाया गया है। इस रोप को लगाने के लिए भी विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई है। कंपनी के निदेशक अभयराज ने बताया कि 2 मई से नया रोप लगाने का काम शुरू हो जाएगा। रोप लगते ही ट्रायल शुरू किए जाएंगे। संचालन का निर्णय एमवीडीए के निर्देशानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें