मथुरा। बरसाना रोपवे में केबिन उतारने कंपनी के कर्मचारी। स्रोत कंपनी
- फोटो : mathura
बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर तक जाने के लिए रोपवे शुरू किया था। 18 मार्च को मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौटते समय अचानक पावर कट हो गया था। इसके बाद रोपवे के ब्रेक फेल हो गए और तीनों केबिन स्टेशन पर आकर एक-दूसरे से टकरा गई थीं। हालांकि इसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई थी। तभी से रोपवे का संचालन बंद है। आईआईटी रुड़की से आई टीम की जांच में रोप जगह-जगह घिसने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद रोप बदलने के लिए आदेश दिए गए थे।