फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दस्तक अभियान में मलेरिया बुखार का मरीज मिला न लार्वा

विज्ञापन
मथुरा। संचारी रोग अ​भियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दस्तक देती हुई। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के साथ ही चल रहे दस्तक अभियान में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर मरीजों की तलाश करने में लगी हैं। खास बात ये है कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक तीन लाख चार हजार छह घरों पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन इस दौरान मलेरिया बुखार का कोई मरीज नहीं मिला और ना ही कहीं पर मलेरिया का लार्वा पाया गया। हालांकि सबसे ज्यादा बुखार के 93 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा चार क्षय रोगी और फ्लू के 9 मरीज भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में जिले की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर जाकर मरीजों की तलाश कर रही हैं। इसके साथ ही घरों में कूलर, फ्रीज की ट्रे व अन्य स्थानों पर इकट्ठे हुए पानी में लार्वा आदि की भी जांच की जा रही है। अभियान के दौरान खांसी, जुकाम और मौसमजनित बीमारियों के लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही 60 घरों में नमी पाई गई है।
नोडल जिला मलेरिया अधिकारी अनुज चौधरी ने बताया कि दस्तक अभियान में अभी तक मलेरिया बुखार का मरीज सामने नहीं आया है और न ही किसी घर में मलेरिया का लार्वा पाया गया। सबसे ज्यादा बुखार के 93 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें