फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेस्टोरेंट उद्योग पर यूजर्स चार्ज के विरोध में नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में रेस्टोरेंट उद्योग पर यूजर्स चार्ज लगाए जाने का विरोध किया गया। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष इ. कृष्ण दयाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम प्रशासन से इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को भवन ट्रस्ट सरस्वती कुंड पर आयोजित बैठक में मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा हाल में ही होटल रेस्टोरेंट उद्योग पर प्रस्तावित किए गए यूजर चार्ज के नाम पर 10 रुपये प्रति कमरा प्रतिदिन वसूल किए जाने का विरोध किया गया। इस दौरान मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं चैंबर के कोषाध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि होटल उद्योग द्वारा पहले से ही 5 गुना अधिक संपत्ति कर मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा वसूला जा रहा है।

इसके सापेक्ष में नगर निगम द्वारा सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं। होटल अभिनंदन के स्वामी कृष्ण दयाल अग्रवाल ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण के नाम पर पहले से ही यूजर चार्ज दिया जा रहा है, फिर यह अतिरिक्त चार्ज का प्रस्ताव समझ से परे है। चेंबर के महामंत्री राम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार का टैक्स प्रस्तावित करना होटल उद्योग एवं पर्यटन को हतोत्साहित करने वाला कदम है। राजेंद्र कुमार अग्रवाल हाथी वाले, चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडी खंडेलवाल, तुषार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, उमेश जुगसाना, विशाल बंसल, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें