मथुरा। छाता के गांव सेमरी में 10 दिवसीय मां नरी सेमरी देवी मेला रविवार से शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। मेले में झूले व सर्कस भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले प्रांगण में पूजा प्रसाद, फूल माला, खेल खिलौने, मिष्ठान आदि की दुकानें सजकर तैयार है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशरफ अली ने बताया कि मेले को लेकर जिला पंचायत की ओर से साफ सफाई, पानी के टैंकर, मोबाइल टाॅयलेट आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। मेला प्रांगण में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र, खोया पाया केंद्र, पुलिस चौकी की व्यवस्था भी की गई है। ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह ने बताया कि राजराजेश्वरी नरी सेमरी देवी मां के मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी करेंगे। संवाद