फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसए डिग्री कॉलेज के त्रैवार्षिक के लिए नगेंद्र मोहन बने चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल ने बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) डिग्री कॉलेज के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2029) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को मंडल की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


मंडल के मंत्री किशोर कुमार अग्रवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक के प्रस्ताव संख्या 02 पर सदन में हुई चर्चा के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और शिक्षा मंडल के सदस्य नगेंद्र मोहन मित्तल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही मनीष गर्ग को सह-चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संस्था की ओर से नवनियुक्त चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी 23 जून 2026 (दिन मंगलवार) तक कॉलेज के त्रैवार्षिक चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। चुनाव संपन्न होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल को सौंपनी होगी। चुनाव की घोषणा होते ही कॉलेज और मंडल से जुड़े सदस्यों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें