फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कर्नाटक शैली में सजेगा तुलसी-शालिग्राम विवाह परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बृजवासी सेवा समिति द्वारा पहली बार तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन 26-27 मई को किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कीर्ति किशोरी की भजन संध्या एवं मंगल गायन विशेष आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

स्थानीय होटल में आयोजित समिति की कोर ग्रुप की बैठक में समिति के संस्थापक शशिभानु गर्ग ने बताया कि अधिक मास में मथुरा में पहली बार बड़े स्तर पर तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया जा रहा है। विवाह समारोह के लिए खंडेलवाल सेवा सदन को कर्नाटक शैली में सजाया जा रहा है। कर्नाटक से आए कारीगर पिछले एक सप्ताह से दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। विवाह मंडप की ऊंचाई लगभग 24 फुट होगी। मंडप को विदेशी कलियों और फूलों से सजाया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं मंत्री अनूप अग्रवाल ने बताया कि विवाह समारोह पूर्ण वैदिक रीति के अनुसार कराया जाएगा। दूसरे दिन ठाकुर शालिग्रामजी की बरात निकाली जाएगी। इसमें टीका, भजन-मंगल गायन, वरमाला, फेरे, कन्यादान, पलकाचार और प्रतिभोज जैसे मांगलिक कार्यक्रम होंगे। तुलसी जी के कन्या पक्ष की जिम्मेदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल एवं बबीता अग्रवाल ने ली है। जबकि शालिग्रामजी के वर पक्ष की व्यवस्था संदीप एवं पारुल अग्रवाल संभालेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम संयोजक दीपक सुतिया और कार्यक्रम संयोजक संदीप वर्मा ने बताया कि नाथद्वारा के कारीगरों द्वारा ठाकुर शालिग्राम जी की बरात के लिए विशेष फूलों की पालकी तैयार की जा रही है। बारात में महाराष्ट्र के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से सुसज्जित टीम भक्ति रस बिखेरेगी। वहीं बरातियों के स्वागत के लिए छप्पन भोग प्रसादी की तैयारी भी नाथद्वारा के कारीगरों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनील सुतिया, उपमंत्री आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, ऑडिटर पंकज अग्रवाल, कृष्ण गोपाल, पराग गुप्ता एवं सचिन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें