मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 और गार्बेज फॉर सिटी स्टार रेटिंग को लेकर अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। नगर निगम के भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, स्ट्रीट स्वीपिंग, हैंगिंग बिन, स्पॉट फाइंस, बल्क बेस्ट जनरेटर्स से कंपलाइंस, वेस्ट प्रोसेसिंग, स्वच्छता की शिकायतों का निस्तारण और सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयावधि के तहत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सचेत किया गया कि यदि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 एवं गार्बेज फॉर सिटी स्टार रेटिंग के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता लक्ष्मीनारायण, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा, रिजवान अहमद, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, सहायक अभियंता राधेश्याम, राजकुमार, अनिल रंजन, दीपांकर, समस्त अवर अभियंता निर्माण, जलकल, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, समस्त सफाई पर्यवेक्षक एवं सफाई नायक के अलावा प्रचार-प्रसार कार्य हेतु अधिकृत बेसिक्स म्यूनिसिपल संस्था से प्रेमकुमार एवं सेनिटेशन एक्सपर्ट अमितेश भारद्धाज उपस्थित रहे।