फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नैनन में नींद भर आयी मेरे प्रभु के...

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे ट्रेक पर उतरे मालगाड़ी के डिब्बों के बाद राहत कार्य में लगे रेलवे कर्मी।
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन की गिरि तलहटी में अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव में आराध्य की मनोहारी आभा ऐसी बिखरी की भक्तजन एक टक उन्हें निहारते रहे। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन किए। देर रात जब गिरिराज महाराज की शयन आरती नैनन में नींद भर आयी मेरे प्रभु के.. गायी गई तो भक्तों की अश्रुधारा बहने लगी। रत्नों से जड़े रथ में विराट स्वरूप में सभी ग्रहों के साथ विराजमान ठाकुरजी की शयन आरती में लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन


छप्पन भोग दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालु उमड़ पड़े। शयन आरती के बाद दर्शन बंद करने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल शयन आरती करते समय भावुक हो उठे। गोवर्धन की गिरि तलहटी में हुए छप्पन भोग के छप्पन भोग महोत्सव में शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां और भक्तों के उमड़े सैलाब के बीच छप्पन भोग महोत्सव संपन्न हो गया। समिति के अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल ने बताया कि आराध्य का छप्पन भोग प्रसाद करीब दो लाख लोगों तक पहुंच जाएगा।

शयन आरती से पूर्व गिरिराज प्रभु को केसर के अधौटा दूध का प्रसाद लगाया गया। भाव विभोर के पद गाकर प्रभु को सुलाया गया। समिति के अध्यक्ष दीनानाथ, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, संरक्षक राजेंद्र कुमार सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, दिनेश, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, कपिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित, संजय चौधरी, राकेश गर्ग, बांके सोनी, अरविंद, हरीश, विनय, किशोर सर्राफ आदि ने शयन आरती की। कार्यक्रम के अंत में गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने छप्पन भोग के आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और ब्रजवासियों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें