फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगनहर में उतराती मिली क्षत-विक्षत लाश, करीब चार दिन पुरानी है; पुलिस कर रही जांच

Thu, 22 Aug 2024 12:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में गंगनहर में एक लाश उतराती मिली। वह क्षत-विक्षत हालत में थी। करीब चार दिन पुरानी लग रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Mathura: मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह गंगनहर में क्षत-विक्षत लाश उतराती मिली। वहीं से निकल रहे लोगों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


घटना मांट थाना क्षेत्र के जाबरा ग्राम पंचायत के मजरा नया नगला के पास की है। यहां गंगनहर में अज्ञात युवक की लाश नहर में उतराती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करक जानकारी ली। शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रशिक्षु सीओ आचल चौहान ने बताया कि शव से करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। नहर में बहकर यहां पहुंचा है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव क्षत-विक्षत हालत में है। आसपास थानों और चौकियों में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें