चेहरे पर डाला तेजाब, फिर शव को लगा दी आग
उसने पहले शव के चेहरे पर तेजाब डाला और बाद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पत्नी और पुत्र ने करीब एक माह बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अज्ञात में दर्ज शव की पहचान का मिलान होने पर शिनाख्त हो सकी। वृंदावन प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने मां-बेटा से की गई पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बाल अभियुक्त ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देख कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रुकमणी विहार स्थित एक प्लॉट से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड पेट्रोल और तेजाब की बोतल स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए हैं।