फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसाः सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Wed, 28 Oct 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

ऑल्टो कार में पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। ऑल्टो में सवार थे गुड़गांव निवासी दंपती और बेटा, टियागो में सवार थे अमृतसर पंजाब निवासी दो लोग 
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 114 पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार में पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टियागो सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हेें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गुड़गांव के राजीव नगर गली नंबर चार और मकान नंबर 12 निवासी धर्मवीर सिंह राणा (55) पुत्र दौजीराम अपनी पत्नी ऊषा राणा और बेटा अविनाश राणा के साथ बुधवार की सुबह ऑल्टो कार से नोएडा से आगरा जा रहे थे। महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 114 के निकट सुबह करीब नौ बजे कार रोककर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान आगरा जा रही टियागो कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी।


हादसे में ऑल्टो कार सवार दंपती और बेटे की मौत हो गई। टियागो सवार कुलदीप उर्फ लक्की व प्रवीण कुमार निवासी गुरनाम नगर थाना वीड विजन अमृतसर पंजाब घायल हो गए। थाना महावन प्रभारी जसवीर ने बताया कि हादसे में ऑल्टो सवार दंपती और उनके बेटे की मौत हुई है तथा टियागो सवार दो लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें