फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर की हत्या, सरसों के खेत में फेंक गए शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के गांव देवी आट्स में मंगलवार को सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को यहां फेंका गया है। इस दौरान मौके से शराब भरी बोतल, नमकीन और गिलास भी मिले हैं। पुलिस क्षत-विक्षत शव को सात दिन पुराना बता रही है। वहीं उसकी पहचान कराने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि देवी आट्स गांव में कालीचरण के खेत में युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके शरीर पर पैंट और स्वेटर था।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कार्यवाहक जैंत चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 24 साल होगी। शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की हत्या कहीं और करके उसके शव को सरसों के खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन

शव के पास दो गिलास, शराब भरी बोतल, पानी की बोतल भी बरामद हुई है। पहचान के लिए आसपास के जनपदों और थानों को फोटो भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर की गई होगी।
तेजाब फेंकने की रही चर्चा
मथुरा। युवक का शव मिलने के बाद चर्चा थी कि उस पर तेजाब फेंका गया है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक के चेहरे और हाथ-पैर पर कोई तेजाब नहीं फेंका गया।
अगर तेजाब फेंका गया होता तो शव के आसपास सरसों की फसल भी जल गई होती। मौके पर फसल जली नहीं मिली। इतना जरूर है कि शव पुराना होने के चलते सड़ चुका है, जो बिल्कुल काला पड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें