फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डकैती फिर कत्ल, खून से सनी लाशों पर बैठकर इसलिए खाते हैं खाना...छैमरा गैंग की बर्बरता; खड़े कर देगी रोंगटे

Wed, 12 Mar 2025 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छैमार गैंग के सरगना असद उर्फ फाती पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस गिरोह का इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगी हैं। 
 
विज्ञापन
छैमरा गैंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रविवार को मुठभेड़ में मारे गए छैमार गैंग के सरगना असद उर्फ फाती का इतिहास खंगाल रही पुलिस को गैंग के बारे में एक नई जानकारी हाथ लगी है। इसके अनुसार डकैती को अंजाम देने के बाद उसी घर में लाशों पर बैठकर छैमार गैंग के सदस्य खाना खाते हैं।
विज्ञापन


डकैती के बाद पूरा परिवार कर देते हैं खत्म
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जहां-जहां छैमार गैंग ने वारदातों को अंजाम दिया वहां की पुलिस से गैंग की जानकारी की गई। जानकारी में पता चला है कि गैंग के सदस्य वारदात के बाद परिवार में किसी सदस्य को जिंदा नहीं छोड़ते हैं। सबसे पहले उनका लक्ष्य यही होता है कि परिवार के सभी सदस्यों को मार दिया जाए। इसके बाद वह तसल्ली से घर के सामान को खंगालते हैं। चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि गैंग के सदस्य जिस घर में वारदात को अंजाम देते हैं, उसी घर में खाना भी खाते हैं।

 

लाशों पर बैठकर खाते हैं खाना
कई घटनाओं की विवेचना करने वाले अधिकारियों ने बताया कि धारदार हथियार से घरवालों की हत्या करने के बाद घर में लाश इधर-उधर पड़ी होती हैं और पूरा गैंग लाशों के आसपास बैठकर भोजन करता है। कई मामलों में तो यह भी पता चला कि है लाशों के ऊपर बैठकर गैंग ने भोजन किया है। उन्होंने बताया कि गैंग खाना अपने साथ लेकर जाता है। इसके अलावा जिस घर में वारदात करते हैं, वहां से भी खाने की वस्तुओं को एकत्रित करते हैं, चूंकि सभी लोगों को मौत के घाट उतार चुके होते हैं तो उन्हें किसी बात का डर नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें -  Agra: आईएसबीटी परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग, चार कारें और तीन ऑटो जल गए...



 

जिस घर में कुत्ता होता है वहां नहीं करते वारदात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस घर में कुत्ता होता है वहां छैमार गैंग वारदात नहीं करता है। क्योंकि जैसे ही यह लोग घर में प्रवेश करते हैं कुत्ता भौंकने लग जाता है। आवाज होने पर लोगों के जागने का डर रहता है। रेकी के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है, यदि घर में कुत्ता होता है तो गैंग अपना टारगेट बदल देता है। इसके साथ ही गैंग का ध्यान चमक दमक वाले घरों पर रहता है। घर की सजावट के हिसाब से वे अंदाजा लगा लेते हैं कि परिवार कितना संपन्न है।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश

 
विज्ञापन

प्रयागराज में वैद्य का पूरा परिवार कर दिया था खत्म
प्रयागराज के होलागढ़ के गांव बरईहरख में 2 जुलाई 2020 की रात छैमार गैंग ने विमलेश पांडेय जो पेशे से वैद्य थे, उनके घर पर डकैती को अंजाम दिया था। गैंग ने वैद्य समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। विमलेश पांडेय वैद्य थे और गांव में मरीजों को दवा देकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। इनके घर की रंगाई पुताई कुछ दिन पहले ही हुई थी। इस कारण छैमार गैंग को लगा कि वैद्य काफी धनाढ्य है और उनके घर को वारदात के लिए चुना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें