फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अवैध पार्किंग और भूमि की जांच करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी

विज्ञापन
मथुरा। माया टीले के नीचे स्थित जमीन की नापजोख करते नगर निगम के कर्मचारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। माया टीले पर हुए हादसे के मामले में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। बुधवार को जांच कमेटी ने मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही टीम ने भूमि की नापजोख भी कराई। टीम को भूमि का क्षेत्रफल अधिक और टीले का कम मिला है। टीम तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।
विज्ञापन

शाहगंज दरवाजा स्थित भूमि को बढ़ाने के लिए सुनील चैन द्वारा माया टीले की खुदाई कराई जा रही थी। यह जमीन काफी विवादित रही है। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने जांच कमेटी गठित की थी। इसमें अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी और सहायक अभियंता शशांक को शामिल किया था। बुधवार को जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर निगम के अवर अभियंता मुनिदेव के नेतृत्व में एक टीम ने पूरी जमीन की नापजोख की।
इसमें पता चला कि समतल भूमि का क्षेत्रफल अधिक है और माया टीले का क्षेत्रफल अब कम हो गया है। टीम आसपास के लोगों से भी बयान लेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें