फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्ण शरण अग्रवाल ने 9 करोड़ में तय की थी जमीन, 50 लाख दिया था एडवांस

विज्ञापन
माया टीले पर हादसे के बाद लटक रहे मकान के अवशेष जो कभी भी ढह सकते हैं।
विज्ञापन
मथुरा। शाहगंज दरवाजा स्थित जिस जमीन को बढ़ाने के लिए माया टीला काटा जा रहा था, उसका सौदा कारोबारी सुनील चैन ने 9 करोड़ रुपये में तय कर दिया था। यह सौदा कृष्ण शरण अग्रवाल उर्फ कन्नू से तय हुआ था। इसके लिए 50 लाख रुपये का एडवांस भी चैन को मिल गया था। माया टीला के नीचे स्थित भूमि विवादित होने के चलते लगातार बिकती चली आ रही थी। बीच शहर में होने के चलते इसके दाम लगातार बढ़ रहे थे, यही कारण था कि हर किसी की नजर इस भूमि पर थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि भूमि मालिक सुनील चैन ने भी यह जमीन बेचने का फैसला कर लिया था। 3.08 करोड़ में खरीदी गई 1497 गज जमीन को बेचने के लिए गऊघाट निवासी कृष्ण शरण अग्रवाल से तीन गुने दाम यानी 9 करोड़ रुपये में बात पक्की भी हो गई थी।
विज्ञापन


सौदा तय होने पर 50 लाख रुपये का एडवांस भी चैन को मिल गया था। इस सौदे में कृष्ण शरण की एक शर्त थी कि बचा हुआ टीला काटकर दीवार बनाए जाने के बाद ही वह जमीन की रजिस्ट्री कराएगा। इस पर सुनील चैन भी राजी हो गया था। इसके बाद ही तेजी से टीला काटकर दीवार बनाने का काम चल रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस की जांच में तथ्य सामने आने के बाद सुनील चैन और ठेकेदार पप्पू के साथ ही कृष्ण शरण अग्रवाल का नाम भी विवेचक कमलेश सिंह ने विवेचना में शामिल कर लिया है। पुलिस को कृष्ण शरण अग्रवाल की तलाश है।


दो माह पहले ही बनाई थी सेंटर प्लाजा नाम से फर्म
मंडी रामदास निवासी सुनील चैन समेत आठ लोगों ने मिलकर दो माह पहले ही सेंटर प्लाजा नाम से एक फर्म बनाई थी। इसमें चैन की पत्नी साध्वी गुप्ता, मां कमलेश गुप्ता, मंडी रामदास निवासी अनिल गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष महाविद्या कॉलोनी निवासी मदनमोहन शर्मा, गऊघाट निवासी कृष्ण शरण अग्रवाल, कोसीकलां निवासी राधा शर्मा और उनका बेटा चंद्रमोहन शर्मा बतौर पार्टनर शामिल थे। इसकी एक डीड भी तैयार की गई थी। इसमें साफ लिखा था कि फर्म बिल्डर, कॉलोनाइजर, लैंड डेवलपर्स और फ्लैट व दुकानों के निर्माण के लिए काम करेगी। इसमें सर्वाधिक 25-25 प्रतिशत की हिस्सेदारी सुनील चैन, उसकी पत्नी साध्वी गुप्ता और कृष्ण शरण अग्रवाल की है। वहीं मदनमोहन शर्मा की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत और अन्य 2.50-2.50 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन



जमीन में नहीं थी कृष्ण शरण की हिस्सेदारी
सेंटर प्लाजा नाम की फर्म बनाने के बाद ही शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में माया टीला के नीचे स्थित भूमि की भी पार्टनरशिप डीड तैयार की गई थी। इसमें कृष्ण शरण अग्रवाल को छोड़कर अन्य सात हिस्सेदारों को शामिल किया गया था। इसी के चलते कृष्ण शरण अग्रवाल ने बाद में इस पूरी जमीन को खरीदने का सौदा कर लिया।


-मामले की विवेचना चल रही है, जांच में जो भी नाम प्रकाश में आ रहे हैं, उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी होगा उसका नाम विवेचना में शामिल कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें