फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जागा नगर निगम, परिक्रमा की सफाई के लिए लगाई 18 क्यूआरटी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लंबे समय से बदहाल मथुरा के परिक्रमा मार्ग की अब नगर निगम को याद आई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नानक नगर अंडरपास पर परिक्रमार्थियों के लिए रास्ता सुगम बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं सफाई व्यवस्था के लिए 18 क्यूआरटी टीमें लगाई गईं हैं। सुधार कार्य की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर अमर उजाला पिछले दो दिन से लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। इसके बाद जागे नगर आयुक्त ने बुधवार को परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी पर लगने वाली नगर परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गों के सुधार कार्य के निर्देश दिए। निगम की टीम ने नानक नगर अंडरपास की अंदर से सफाई और रंगाई कार्य शुरू कर दिया है।

इसके अलावा अंडरपास के सामने कंक्रीट और रोड़ी को हटाकर रोड तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से परिक्रमा के मार्ग के दोनों ओर लगे मिट्टी के टीलों के सहारे दीवार खड़ी की जा रही है। इधर नगर निगम की टीम ने जगह-जगह गड्ढे और खस्ताहाल परिक्रमा मार्ग में पेंचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। 18 क्यूआरटी टीमें सफाई कार्य लगने के निर्देश दिए हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नए बस स्टैंड के समीप से होकर जाने वाले परिक्रमा मार्ग एवं यमुना किनारे घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। अवर अभियंता सिविल मुनिदेव को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विशेष सफाई के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा को निर्देश दिए हैं। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग की नगर निगम ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें