फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शैय्या के सामने नगर निगम बनाएगा बहुमंजिला पार्किंग-बस शैल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत वृंदावन में बहुमंजिला पार्किंग, बस शेल्टर, फूड कोर्ट और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भूमि का चयन किया गया है। इसके लिए नगर निगम ने भूमि का चिन्हांकन किया है। इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जा रही है। जल निगम की सीएंडएस शाखा इसका निर्माण कराएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा व महापौर मुकेश आर्य बंधु टीम के साथ बुधवार को वृंदावन पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां मांट रोड पर पवन हंस हैलीपैड के सामने स्मार्ट सिटी योजना के तहत मल्टी लेवल पार्किंग 350 वाहनों के लिए बनाई जाएगी। बहुमंजिला पार्किंग में बस शेल्टर और फूड कोर्ट भी बनेगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि सौ-शैया अस्पताल के समीप नगर निगम की भूमि पर अवस्थापना निधि से व्यवसायिक दुकानों के निर्माण कार्य के लिए भूमि का चयन किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण होने से नगर निगम की आय में वृद्धि होगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य अभियंता एसपी मिश्रा, अवर अभियंता अरुण कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाषचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें