फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर निगम का दावा...समस्या का समाधान, जनता परेशान

विज्ञापन
जलभराव के कारण श्रीजी बाबा आश्रम रोड पर जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार को हुई बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर निगम ने दावा किया था कि बारिश में अब भूतेश्वर रेलवे अंडरपास पर जलभराव नहीं होगा लेकिन कुछ ही देर की बारिश में अंडरपास समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण यातायात बाधित रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण भूतेश्वर रेलवे अंडरपास, कंकाली रोड, छत्ता बाजार, होली गेट सहित कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। भूतेश्वर अंडरपास में पानी भरने से दो और चारपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। वाहन चालकों को अपने वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। कंकाली रोड पर घुटनों तक भरे पानी से राहगीरों को बच्चों को गोद में उठाकर और पीठ पर बैठाकर निकलना पड़ा। कंकाली रोड और भूतेश्वर पर जलभराव के कारण यातायात धीमी गति से गुजरने के कारण जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते रहे, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई।
नगर निगम का दावा था कि नए बस स्टैंड और भूतेश्वर रेलवे अंडरपास पर व्याप्त जलभराव की समस्या के समाधान के लिए महापौर विनोद अग्रवाल के निर्देशन में ग्रेविटी पाइपलाइन डाली गई है। इससे अब यहां बारिश के दौरान जलभराव नहीं होगा। बावजूद इसके सोमवार को हुई बारिश के बाद मौके पर हालात पूर्व की तरह नजर आए। यहां हुए जलभराव ने नगर निगम के जलनिकासी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अब भी जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें