फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर आयुक्त ने किया कान्हा गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा पशु आश्रय गोशाला का बुधवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश की समुचित देखभाल, पोषण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त वृंदावन स्थित कान्हा पशु आश्रम गोशाला पहुंच गए। अचानक नगर आयुक्त को देख गोशाला की देखभाल करने वालों में अफरातफरी मच गई। नगर आयुक्त ने गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद भूसा, हरा चारा, चोकर एवं चुन्नी की उपलब्धता एवं गुणवत्ता को देखा। नगर आयुक्त ने गोवंश के लिए गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री के भंडारण के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मियों में पंखों और कूलरों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की और उपकरणों को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, गोपाल शर्मा, गोशाला के केयरटेकर सोनू पाठक आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें