फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन शुरू, पहले दिन जांची गईं 24742 उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शिक्षक संगठनों के विरोध के बावजूद मंगलवार को मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। जनपद के सभी चार केंद्रों पर पहले दिन 24742 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 647 परीक्षक अनुपस्थित रहे हैं। डीआईओएस ने चेतावनी जारी करते हुए बुधवार से वेतन कटौती के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते स्थगित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से जनपद के चार केंद्रों पर शुरू हो गया। रेड जोन के कारण परीक्षकों के केंद्र पर प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने सभी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा। उनके साथ भारत स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर डॉ. कमल कौशिक, निखिल अग्रवाल, गुंजन चौबे, अमित अग्रवाल मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि पहले दिन 1150 परीक्षकों में से 647 नहीं पहुंचे हैं। इनके बुधवार को न आने पर प्रधानाचार्यों को वेतन कटौती के आदेश दिए गए है। पहले दिन 24742 उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र परीक्षक उपस्थित परीक्षक मूल्यांकन
राजकीय इंटर कॉलेज 200 95 3837
चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज 400 138 9247
किशोरी रमण इंटर कॉलेज 250 85 3529
ब्लैक स्टोन कन्या इंटर कॉलेज 300 185 9102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें