फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan: मुकुट मुखारबिंद मंदिर का सेवायत 1.09 करोड़ लेकर फरार, दान की राशि बैंक में जमा कराने निकला था

Wed, 31 Jul 2024 12:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

गोवर्धन के मुकुट मुखारबिंद मंदिर का सेवायत 1.09 करोड़ लेकर फरार हो गया। वह दान की राशि बैंक में जमा कराने निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। 
विज्ञापन
Govardhan: मुकुट मुखारबिंद मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में मंदिर में दान आई एक करोड़ नौ लाख की राशि लेकर सेवायत फरार हो गया। वह पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए निकला था। इसके बाद न बैंक पहुंचा और न ही मंदिर वापस पहुंचा। उसका फोन बंद आ रहा है। मंदिर प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई है।    

विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारबिंद के सेवायत पर 1,09,37,200 रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। इसके लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने आरोप लगाया कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपए लेकर सेवायत दिनेश चंद निवासी दसविसा, गोवर्धन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा कराने गया था। 

विज्ञापन

उसने जालसाजी की और धनराशि को बैंक में जमा नहीं किया। धनराशि लेकर सेवायत फरार हो गया है। काफी बार फोन करने के बावजूद उसका फोन बंद जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें