उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक ने प्रेम में खुद के साथ धोखाधड़ी होने की पीड़ा बताई। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उसकी दिल्ली की एक लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने प्रेमजाल में फंसा लिया। खुद को अविवाहित बताया। उसके साथ शादी कर ली। अब मामला कुछ और ही निकला।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके का है। युवक ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती ने उससे पैसे भी लिए। इसके बाद शादी का दबाव बनाने लगी। इस पर उसने शादी कर ली। तब पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है। शादी के दौरान उसने जो आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाए थे। वह भी फर्जी तैयार कराए थे। उनमें अपनी उम्र छिपाई थी।