फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी ने वंशीवट, भांडीर वन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। सांसद हेमामालिनी ने रविवार को मांट के पास स्थित वंशीवट,भांडीरवन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वंशीवट भांडीरवन के महत्व के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मांट के निकट स्थित भांडीरवन वंशीवट में करोड़ों रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया है। इसका निरीक्षण करने के लिए रविवार को सांसद हेमामालिनी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ भांडीरवन और वंशीवट पहुंची। विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को शीघ्र दुरुस्त कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने भांडीरवन में स्थित वट वृक्ष के महत्व के बारे में भी मंदिर के महंत रामदास से जानकारी ली। मंदिर के संत-महात्माओं से बात कर उनकी समस्याओं को भी हेमा मालिनी ने सुना। इस मौके पर रमाकांत गौस्वामी, अभिषेक गौसाई, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें