मथुरा। देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर उन्हें याद किया। शहर के कृष्णा नगर स्थित बिजली घर कार्यालय पर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौधरी गुलाब सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़कर इतिहास का रुख बदल दिया। इस अवसर पर समाजसेवी एड. कौशल सिंह और पुष्पेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया। वहीं अरविंद कुमार सिंह, गुलशन पार्षद, कृष्ण कुमार और अजय कुमार ने भी विचार रखे। फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश राही ने कहा कि केंद्र सरकार से सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। इस दौरान हरस्वरूप सिंह, नरेश चौधरी, विजेंद्र सिंह बौद्ध, सुनील कुमार, सागर सिंह, सुमित कुमार, चित्रसेन मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
देश की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं सावित्रीबाई फुले
मथुरा। डीग गेट स्थित आंबेडकर भवन में डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की एक महान समाजसेवी, नारी मुक्ति की प्रणेता, शिक्षा की अलख जगाने वाली और देश की प्रथम अध्यापिका थीं। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान त्रिलोकी नाथ, मोहन सिंह कदम, मानसिंह दरोगा, ताराचंद प्रधान, विजय सिंह बजाना, जितेंद्र कुमार निगम समेत अन्य मौजूद रहे।