फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अग्निवीर जगन गुर्जर का गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

विज्ञापन
गांव जटवारी का जगन । 
विज्ञापन
शेरगढ़, मथुरा। क्षेत्र के गांव जटवारी निवासी अग्निवीर जगन गुर्जर का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। अप्रैल में अग्निवीर के पद पर नियुक्त हुए जगन का फतेहगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान गिरकर घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया था।
विज्ञापन


पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जगन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान साथियों ने जगन गुर्जर अमर रहें के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नायब तहसीलदार रूबी यादव, सेना के अधिकारी एवं जवान, एमएलसी योगेश नौहवार, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हेमराज सिंह, ग्राम प्रधान भंवर सिंह गुर्जर आदि जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें