फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बाइक सवार को बचाने में पानी भरे खेत में पलटी स्कूल बस, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल; मची चीख-पुकार

Mon, 10 Jul 2023 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बाइक सवार को बचाने में स्कूल बस पानी भरे खेत में पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Mathura: बाइक सवार को बचाने में पानी भरे खेत में पलटी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में सोमवार की सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पानी भरे हुए धान के खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों मौके की तरफ भागे। उन्होंने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।  

विज्ञापन


हादसा मांट थाना क्षेत्र के गढ़ी आशा गांव में हुआ। यहां सुबह केडी पब्लिक स्कूल की बस जाबरा, नगलाबरी से 20 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव में बाइक सवार को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा तो भागकर पहुंचे। गांव के लोगों ने शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक डिगम्बर सिंह निवासी नगला दीपा सहित आदित्य कुमार (6), गणेश कुमार (5) मोहित, कान्हा, काव्या, तनु सहित आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल बच्चों को अस्पताल ले गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ता संकरा है। बारिश की वजह से कीचड़ भी भरा है। इसकी वजह से यहां आए दिन हादसे होते हैं। रास्ते को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें