फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लुटेरों को पकड़ने के लिए खंगाले 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों द्वारा मोबाइल सेंटर पर काम करने वाले युवक से 50 हजार रुपये और मोबाइल फोल्डर लूटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि अलीगढ़ इगलास निवासी पवन कुमार तंतूरा स्थित मोबाइल सेंटर में काम करते हैं। वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र स्थित बैराज के समीप कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को वह काम खत्म करके कमरे पर जा रहे थे। बालाजीपुरम क्षेत्र के आनंदपुरम रेस्टोरेंट के समीप नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाश उनसे 50 हजार की नगदी और मोबाइल फोल्डर लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा भी पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि खुलासे के लिए थाने के साथ एसओजी की टीम भी लगी हुई है। शनिवार को टीम ने पीड़ित ने बदमाशों का जो हुलिया बताया है उसके आधार पर संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें