फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंदगी मिलने पर गुस्साए डीएम, नाला निर्माण की होगी जांच

विज्ञापन
मथुरा। चौमुहां में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा/चौमुहां। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शनिवार सुबह छाता, चौमुहां नगर पंचायत का निरीक्षण किया। छाता में गंदगी में मिलने पर ईओ को फटकारा। ओल्ड जीटी रोड पर निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता बेहतर न मिलने पर नाराजगी जताई व जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे डीएम के पहुंचते ही छाता नगर पंचायत के अफसर हैरत में पड़ गए। ईओ जितेंद्र कुमार को नाले का बेहतर ढंग से मानक के अनुसार निर्माण कराने की हिदायत दी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय को निर्देश दिए कि नाले की जांच कराएं।

वहीं चौमुहां में सड़कों व आसपास के क्षेत्रों में गंदगी एवं जलभराव पर नाराजगी जताई। ईओ को पूरे क्षेत्र सफाई कराने को कहा। चौमुहां अंडरपास पुल के नीचे लगे जाले हटाने तथा पेंटिंग करने के निर्देश भी दिए। दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बात की। दुकानों के सामने सफाई करने व डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। ईओ को निर्देश दिए कि यदि कोई दुकानदार सफाई नहीं रखता है तो उसे नोटिस जारी किया जाए। खुले नालों को ढकने के लिए भी कहा। अधिशाषी अधिकारी से 15 दिनों में वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अधिशासी अधिकारी अंशुमान, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें