फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नजर नहीं आया चांद, कल मनाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ईद-उल-फितर का चांद बृहस्पतिवार को नजर नहीं आया, जिसके चलते अब ईद का त्योहार 21 मार्च शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह 8 बजे शाही ईदगाह मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने ईद पर भाईचारा कायम रखने की अपील की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रमजान के 29 रोजे पूरे हो गए। मगरिब की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग ईद का चांद देखने के लिए अपनी अपनी छतों पर गए लेकिन घने बादल की वजह से चांद नजर नहीं आया। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि ईद का चांद नजर नहीं आने से अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद की मुख्य नमाज शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी। उन्होंने कहा है कि नमाजी सड़क पर नमाज न पढ़ें। नमाज शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा द्वारा अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें