फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल फोन चोरी कर सात लाख रुपये की खरीदारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा के लिए आए मध्यप्रदेश के धार निवासी श्रद्धालु का चोरों ने मोबाइल फोन चोरी कर सात लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है।
विज्ञापन


धार (म.प्र.) निवासी राजेंद्र अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 जुलाई को गोवर्धन परिक्रमा करने आए थे। सुबह करीब 10 बजे मंदिर से उनका मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट उसी दिन थाना गोवर्धन में दर्ज कराई गई थी। घर लौटने के बाद 3 अगस्त को उन्होंने उसी नंबर की नई सिम निकलवा ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से रकम कटने के संदेश आने लगे। अधिकांश लेनदेन दिल्ली निवासी पंकज गुप्ता के नाम पर किए गए हैं।
पीड़ित के अनुसार करीब सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी ने फ्लिपकार्ट से एक मोबाइल फोन भी खरीदा, जिसकी कीमत 89 हजार रुपये है। इसकी डिलीवरी लखनऊ में हुई। आरोप है 6 अगस्त को आरोपियों ने फर्जी तरीके से उनकी सिम को दूसरी कंपनी की सिम में पोर्ट कराकर चालू करा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें