फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 78,700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 78 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी सिटी (अपराध) और साइबर सेल से कर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा नौहझील निवासी सोनू वार्ष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार 4 जनवरी की शाम करीब 5 बजे वह अपने मोबाइल पर कुछ जरूरी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका फोन हैक हो गया। फोन ने काम करना बंद कर दिया। करीब 15 मिनट बाद जब मोबाइल दोबारा सामान्य हुआ, तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल चालू होते ही उनके पास मैसेज आया कि एसबीआई की नौहझील शाखा स्थित उनके खाते से 78 हजार सात सौ रुपये कट गए हैं। पीड़ित ने 5 जनवरी को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (अपराध) को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें