फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संत ऋतेश्वर महाराज का स्वास्थ्य हुआ खराब, पूर्व सांसद मिलने पहुंचे

विज्ञापन
संत ऋतेश्वर महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुचे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण ​​​सिंह। 
विज्ञापन
वृंदावन। संत ऋतेश्वर महाराज का स्वास्थ्य खराब हो गया। चार दिन से बीमार संत का उपचार वराह घाट स्थित उनके आश्रम आनंदम धाम में सेवकों की देखरेख में चल रहा है। उनका हाल जानने के लिए उनके शिष्य पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन

आनंदम धाम के आरएन द्विवेदी ने बताया कि पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह बुधवार को हेलीकॉप्टर से वृंदावन संत ऋतेश्वर महाराज से मिलने आए। पूर्व सांसद के यहां हनुमत कथा संपन्न कर लौटने के बाद दस जनवरी की शाम को आश्रम में ऋतेश्वर का स्वास्थ्य खराब हो गया। बताया जा रहा है कि वह शाम की आरती यात्रा के जाने से पहले तैयार होते समय अचानक गिर गये। जिससे उनके पांव में चोट आई है और वह अस्वस्थ्य हो गये। आश्रम में रहकर ही उनका उपचार चल रहा है। उनका स्वास्थ्य खराब होने की खबर सुन पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह उनसे मिलने आये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें