फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विधायक ने उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना नदी में हुए हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मृत्यु ने सभी को झकझोर दिया है। घटना पर शोक व्यक्त करते विधायक श्रीकांत शर्मा ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जांच यह भी देखा जाए कि किसकी लापरवाही से घटना घटी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनहानि महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के परिणाम भी सामने आए हैं। यह घटना शासन व प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वह जल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के उपायों को और अधिक प्रभावी बनाएं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल निष्पक्ष और गहन जांच से ही इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाकर दोषियों को दंडित किया जा सकता है।
यह जांच भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोकने के लिए आवश्यक नीतिगत बदलावों का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी तब तक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह से फोन पर बात कर नावों के पंजीकरण, लाइफ जैकेट, निगरानी तंत्र और नगर निगम द्वारा कैंप लगाकर नाविकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। साथ ही निगरानी समिति के गठन की बात कही जिससे नावों के संचालन की मॉनिटरिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें