फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अग्रसेन मेला के माधवी दिवस पर बेटियों को दी प्रेरणा

सार

मथुरा में बीएसए डिग्री कॉलेज मैदान में रजत जयंती अग्रसेन मेला के तहत माधवी महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। आयोजन से महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिला।
विज्ञापन
बीसीए डिग्री कॉलेज में आयोजित अग्रोत्सव मेला के शुभारंभ पर मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा बीएसए डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित रजत जयंती अग्रसेन मेला के तहत माधवी महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मृदुला अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सावित्री बंसल व कुसुम अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


महिला समिति ने वरिष्ठ मातृ-सम्मान किया और एक सम्मान-शक्ति के नाम पुरस्कार केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शालिनी अग्रवाल को प्रदान किया। महिलाओं ने बेटी भटक न जाना नामक प्रेरक नाट्य मंचन किया। इस दौरान सभा के रजत वर्ष की यात्रा को सफर नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद अहमदाबाद से आए कलाकारों ने गरबा नाइट की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महिला संयोजकों ने प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, शशि अग्रवाल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्ण मुरारी अग्रवाल, आशा अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें