फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जबरन नो इंट्री में निकाली गाड़ी, पुलिसकर्मियों से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना जैंत के स्टेट बैंक चौराहा वृंदावन रोड छटीकरा पर नो एंट्री में एक विधायक के गनरों ने बैरियर हटाते हुए ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता की और गाड़ी निकाल ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को एक विधायक लिखी गाड़ी आकर रुकी। उसमें से उतरे दो गनरों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से रोड पर लगे बैरियरों को हटाने को कहा। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नो एंट्री का हवाला देते हुए बैरियर हटाने से इनकार कर दिया। गनरों ने बैरियर हटाते हुए वहां तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। आगबबूला होकर कहा कि सारी हेकड़ी दो मिनट में भुला दी जाएगी। गिरा-गिराकर पीटा जाएगा।
सूचना पर पहुंचे चौकी नयति प्रभारी रोहित कुमार ने विधायक के गनरों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह चौकी प्रभारी से भी अभद्रता की गई। विधायक लिखी कार में महिला ने खुद को इटावा की विधायक सरिता भदौरिया बताया। विधायक ने कहा कि सरकार हमारी है और विधायक के साथ आपका बर्ताव ठीक नहीं है। गनर वहां से जबरन गाड़ी निकाल ले गए। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो पूरा मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें