फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विधायक और पार्षदों ने जाम की समस्या पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में सिरदर्द बन चुकी जाम की समस्या से निपटने के लिए विधायक और पार्षदों ने प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। ई-रिक्शाें पर नियंत्रण और बाहरी गाड़ियों के नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीराधाकांत मंदिर पर हुई बैठक में विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जाम की समस्या के कारण ब्रज वासियों और बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। पार्षदों और जनता के सुझावों पर अमल कर बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। अध्यक्षता करते हुए आचार्य विष्णुकांत शास्त्री कहा कि नगर के रास्ते संकरे हैं और उन पर वाहनों के आने से जाम लगता है। सत्यभान शर्मा, बिहारीलाल शास्त्री ने भी विचार रखे।
वृंदावन क्षेत्र के आठ पार्षद मुकेश सारस्वत, वैभव अग्रवाल, डॉ. रूप किशोर वर्मा, सुमित गौतम, पंकज अरोड़ा, घनश्याम चौधरी, सतीश बघेल, शशांक शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्र की जनता से दो दिन में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रस्ताव मांगे हैंं। 23 जून को पार्षदों की बैठक होगी। इसमें हर वार्ड के प्रस्तावों को समायोजित कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। सुझावों को महाकाल लोक उज्जैन के आर्किटेक्ट कृष्णमुरारी शर्मा ने नोट किया। बैठक में आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, योगेश द्विवेदी, कृष्णचंद्र गौतम, विश्वनाथ गौतम, भागवताचार्य राजू भैया, अमर बिहारी पाठक, सतीश चंद्र पाराशर, बालमुकुंद शर्मा, लक्ष्मण सराफ, गोविंद खंडेलवाल, पवन शर्मा, राजीव शुक्ला, रवि अग्निहोत्री, शिवेंद्र अवस्थी, मोहन सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें