मथुरा। कांग्रेस के नौकरी संवाद कार्यक्रम में मथुरा ब्लॉक के करीब 60 बेरोजगारों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर न केवल फॉर्म भरे बल्कि पार्टी द्वारा जारी किए गए नंबर 9152791517 पर मिस्ड कॉल भी दी।
युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो उन्हें प्रदेशभर में बंद पड़ी लघु उद्योग इकाइयों में नौकरी दी जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने बताया कि हम जनपद में दस हजार युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रदेश सचिव निमेश चौधरी, जितेन्द्र तोमर, शिशुपाल चौधरी, एनएसयूआई सोमिल कुलश्रेष्ठ, शैलू चौधरी, अजय मेहरा, अनिल कुंतल व अतुल सिंह आदि मौजूद थे।