फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति को क्राइम बैठक कर दी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित अपराध गोष्ठी महिला अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान पर केंद्रित रही। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी थानाध्यक्षों से थानों में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोष्ठी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को एसएसपी ने महिला अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए नारी शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं को जल्द ही पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने थानों पर महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा थानाध्यक्षों से कहा कि वह नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूकता करें ताकि महिला संबंधी अपराधों में कमी आए। बैठक में नोडल अधिकारी आईपीएस आरती सिंह भी मौजूद रहीं। एसएसपी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान में ग्राम पंचायत स्तर तक जागरूकता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें