फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: माइनर ओवरफ्लो, ज्वार व मूंग की फसल जलमग्न

विज्ञापन
गांव फोड़र में सिचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान
विज्ञापन
सौंख। फोड़र माइनर के ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ज्वार व मूंग की फसल पूरी तरह से डूब गईं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आक्रोशित किसानों ने गांव में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एक सप्ताह से फोड़र माइनर के ओवरफ्लो होने से गांव फोड़र, नगला घरू, नगला कंजा, नगला भूच में पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे किसानों की ज्वार व मूंग की फसल डूब गई हैं। मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश है।

ग्रामीणों ने गांव में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता बनवारी चौधरी ने कहा कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान ट्रैक्टरों से सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। हरी श्याम सिंह, रवि कुंतल, देव चौधरी, महेंद्र ठाकुर, जगदीश कुंतल, प्रेमसिह, संजीत फौजदार, अशोक कुंतल, जग्गो, गिर्राज सिंह, उदयवीर, बलवीर, चंद्रपाल, रणवीर सिंह व पुष्पेंद्र सिंह ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


-
-किसानों की सूचना पर फोड़र माइनर का पानी बंद करा दिया गया है। यदि फिर भी पानी आ रहा है, तो दिखवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। -नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें