फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टाउनशिप में सीजीएम के आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
रिफाइनरी टाउनशिप गेट का फोटो
विज्ञापन
रिफायनरी। सुरक्षा घेरे में रहने वाली मथुरा रिफायनरी टाउनशिप में बृहस्पतिवार रात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। रिफायनरी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के बंगले के ठीक बराबर सीजीएम के आवास में सेंध लगाकर चोर आभूषण और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना के बाद टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के बंगले के पास स्थित क्वार्टर संख्या 9/2 में रिफायनरी प्रबंधन के सीजीएम सुधांशु कुमार रहते हैं। उनका पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता गया हुआ था। चोरों ने देर रात बंगले का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अलमारियों को खंगालते हुए सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोगों ने बंगले के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने अधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद घटना की पुष्टि हुई।
घटना के टाउनशिप में रहने वाले लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि पूरे परिसर की सुरक्षा में 100 से ज्यादा डीजीआर गार्ड तैनात हैं। प्रबंधन की ओर से भारी भरकम बजट सुरक्षा पर खर्च किया जाता है। इसके बावजूद टाउनशिप के वीआईपी क्षेत्र में चोरी जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले की जानकारी थाना रिफायनरी पुलिस को दी गई है। थाना पुलिस और रिफायनरी प्रबंधन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वारदात के खुलासे को इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ रिफायनरी अनिल कपरवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें