फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव मतदाता बनाने में जुटी महानगर भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा महानगर नए मतदाता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ में लेकर जोर-शोर से जुटेगी। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारी 14, 21 व 28 नवंबर को लगने वाले निर्वाचन आयोग के मतदाता शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नए मतदाता बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ स्तर पर अपनी इकाइयों के माध्यम से गली-गली और मोहल्ले में जाकर मतदाता सूची का मूल्यांकन का काम करते हुए छूटे हुए नागरिकों को नए मतदाता बनने के लिए जागरूक करने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा कैंप कार्यालय पर महाविद्या मंदिर के पास मतदाता सूची का वितरण किया गया। यह सूचियां प्रत्येक बूथ पर पहुंचेंगी और हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा। बताया कि पार्टी में नए मतदाता बनाने के लिए भाजपाई घर-घर जाएंगे। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, नीरू सक्सेना, चिंताहरण चतुर्वेदी, पार्षद रश्मि शर्मा, बंटी शर्मा, बलराम शर्मा, अभिषेक, जयंती, धर्मेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, अंकुर गुर्जर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें